You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान एयरफ़ोर्स के प्रमुख जो कभी भारत के युद्धबंदी थे
ये क़िस्सा 21 नवंबर 1971 का है. भारत-पाकिस्तान युद्ध की औपचारिक शुरुआत होने में 11 दिन बाकी थे. दो दिन पहले ही '4 सिख रेजिमेंट' के सैनिक कुछ टैंकों के साथ पूर्वी-पाकिस्तान में चौगाचा क़स्बे की तरफ बढ़ गए थे. एक कंपनी टैंकों पर सवार थी और उसके पीछे तीन और कंपनियाँ चल रही थीं.
पाकिस्तान की '107 इन्फ़ैंट्री ब्रिगेड' के सैनिक इनसे उलझने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारतीय सैनिक पूरे जोश में थे. स्थानीय लोग उनका 'जॉय बाँग्ला' के नारे के साथ स्वागत कर रहे थे और 4 सिख का नारा 'जो बोले सो निहाल' भी रह-रह कर गूँज उठता था.
कुल मिलाकर हॉलीवुड की फ़िल्म 'बैटल ऑफ़ द बल्ज' जैसा कुछ दृश्य बन पड़ा था. शाम तक भारतीय सैनिक चौगाचा में कबाडक नदी के किनारे पर पहुँच चुके थे.
4 सिख के टैंकों के साथ चल रही डी-कंपनी ने पुल तक पहुँचने की पूरी कोशिश की, लेकिन इससे पहले कि वो वहाँ तक पहुँच पाते पाकिस्तानियों ने वो पुल उड़ा दिया था.
पुल के पश्चिमी किनारे पर बालू में एक भारतीय टैंक फंस गया था और उसे निकालने की सारी कोशिश बेकार गई थी.
विवेचना में रेहान फ़ज़ल बता रहे हैं वो किस्सा.
वीडियो: काशिफ़ सिद्दीक़ी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)