You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
यूपी के बलिया में सरेआम चली गोली, बीजेपी नेता पर आरोप
उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के दुर्जनपुर गांव में राशन के कोटे के चयन को लेकर चल रही बैठक के दौरान एक पक्ष के लोगों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.
पांच घायलों की स्थिति काफ़ी गंभीर बताई जा रही है. जिस वक़्त यह घटना हुई, उस वक़्त एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कई बड़े अधिकारी भी वहां मौजूद थे, बावजूद इसके मुख्य हमलावर वहां से भाग निकला.
बाद में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया. वहीं राज्य सरकार ने इस मामले में रेवती थाना क्षेत्र के एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कई पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया है.
वीडियो: समीरात्मज मिश्र, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)