You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
संजय दत्त ने की कैंसर होने की पुष्टि, कहा- जल्दी ठीक हो जाऊंगा
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्हें कैंसर है. बीते कई हफ्तों से भारतीय मीडिया में उनके कैंसर पीड़ित होने की अटकलें लगाई जा रही थीं.
संजय दत्त का एक वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ है. यह वीडियो उनके हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया है.
इस वीडियो मे संजय दत्त को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वो जल्दी ही कैंसर को हरा देंगे. वीडियो में वो अपना नया हेयर स्टाइल भी दिखा रहे हैं.
61 साल के संजय दत्त ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कहा कि वो नवंबर से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे.
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)