You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कार के बॉनेट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी, जैसे-तैसे बचा
प्रकाशित
ये घटना दिल्ली के धौला कुआं इलाक़े की है. जहां ट्रैफ़िक पुलिस एक कार को नियमों का उल्लंघन करने के लिए रोक रही थी.
लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय उसे चलाना जारी रखा और एक ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी कार के बॉनेट पर आ गया.
इसी हालत में गाड़ी कुछ मीटर तक दौड़ती रही. बाद में ये ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी कार बॉनेट से नीचे गिर गया.
घटना 12 अक्टूबर की है और कार चालक को बाद में पकड़ लिया गया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)