चीन के साथ संघर्ष हुआ तो भारत का कितना साथ देगा अमरीका?
अप्रैल-मई के बाद से ही भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव बना हुआ है.
अमरीका का दावा है कि अब चीन ने सीमा के निकट स्थायी स्ट्रक्चर बनाना शुरू कर दिया है.
इसका मतलब ये हुआ कि अब एलएसी भी भारत-पाकिस्तान के बीच एलओसी की तरह हो जाएगा, जहाँ दोनों तरफ़ स्थायी सैन्य पोस्टें और हथियार हैं और जहाँ आए दिन झड़पें होती रहती हैं.
इस क्षेत्र में अप्रैल-मई से दोनों देशों के क़रीब 50,000 सैनिक मौजूद हैं. कुछ जगहों पर तो दोनों सेनाओं के बीच फासला 200 गज से भी कम है.
सुरक्षा विशेषज्ञों को डर इस बात का है कि एक छोटी सी अनचाही चूक एक बड़े सैन्य संघर्ष में बदल सकती है.
ऐसे में अमरीका बार-बार भारत के सामने मदद का प्रस्ताव रख रहा है.
अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कुछ दिनों पहले भारत और चीन के बीच तनाव पर कहा, "उन्हें (भारत को) अमरीका को इस लड़ाई में अपना सहयोगी और भागीदार बनाने की आवश्यकता है."
उन्होंने कहा कि चीन ने भारत के उत्तर में भारत के ख़िलाफ़ "65,000 सैनिकों को जमा कर लिया है."
क्या भारत-चीन संघर्ष में अमरीका भारत का साथ देगा, देखिए इसी मुद्दे पर यह वीडियो.
स्टोरी: ज़ुबैर अहमद
आवाज़: विशाल शुक्ला
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)