उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन जब दुनिया के सामने रो पड़े

वीडियो कैप्शन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन जब दुनिया के सामने रो पड़े
प्रकाशित

आमतौर पर हथियारों से जुड़े अपने फ़ैसलों और कठोरता के लिए पहचाने जाने वाले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन शनिवार को हुई सैन्य परेड के दौरान भाषण देते-देते भावुक हो गए.

यह संभवत: पहला मौक़ा रहा होगा जब दुनिया ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को सार्वजनिक तौर पर भावुक होते देखा होगा.

अपने भाषण में उन्होंने बलिदान देने वाले सैनिकों को धन्यवाद कहा. अपने संबोधन में उन्होंने उत्तर कोरिया के लोगों का जीवन बेहतर ना बना पाने के लिए नागरिकों से माफ़ी भी मांगी. देखिए यह वीडियो.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः नवीन नेगी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)