कोरोना वायरस बैंक नोट और स्टेनलेस स्टील पर कब तक ज़िंदा रहता है

वीडियो कैप्शन, कोरोना वायरस बैंक नोट और स्टील पर कब तक ज़िंदा रहता है?
प्रकाशित

शोधकर्ताओं का कहना है कि कोविड-19 बीमारी के लिए ज़िम्मेदार कोरोना वायरस बैंक नोट, फ़ोन की स्क्रीन और स्टेनलेस स्टील जैसी कुछ सतहों पर 28 दिनों तक जीवित रह सकता है.

ऑस्ट्रेलिया की नेशनल साइंस एजेंसी का कहना है कि SARS-Cov-2 वायरस कुछ सतहों पर उससे कहीं अधिक देर तक जीवित रह सकता है जितना सोचा गया था.

हालांकि, ये शोध अंधेरे में और स्थिर तापमान में किया गया था. जबकि हाल में पता चला है कि अल्ट्रावॉयलेट लाइट के इस्तेमाल ये कोरोना वायरस नष्ट हो जाता है.

कुछ जानकार इस बात पर संदेह जताते हैं कि सतह पर मौजूद वायरस से इंसान के संक्रमित होने का कितना वास्तविक ख़तरा होता है.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः नवीन नेगी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)