You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गाय के गोबर से मोबाइल रेडिएशन कम होने का दावा
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने गाय के गोबर से बनी एक चिप लॉन्च की है. दावा किया गया है कि इससे मोबाइल से होने वाला रेडिएशन काफी हद तक कम हो जाता है.
आयोग के अध्यक्ष वल्लभ भाई कथीरिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमने देखा है कि इस चिप को मोबाइल के साथ रखते हैं तो रेडिएशन काफी हद तक कम हो जाता है. बीमारी से बचना है तो आगे आने वाले वक्त में यह भी काम आने वाला है."
इसके साथ ही कामधेनु आयोग ने गाय के गोबर से बने कई दूसरे उत्पाद भी लॉन्च किए, जिनका लक्ष्य इस दीवाली पर प्रदूषण कम करने का है. गाय के गोबर से बने दीयों और गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं सहित कई दूसरी सामग्रियों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने ‘कामधेनु दीपावली अभियान' चलाने की घोषणा की है.
वल्लभ भाई कथीरिया ने कॉन्फ्रेंस में गोबर के दिए, शुभ-लाभ और गोबर के चिप भी दिखाए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)