राजस्थान: 90 फीट गहरे कुंए में करीब दो हफ्ते से दबा है मज़दूर
प्रकाशित
राजस्थान के पाली ज़िले में 90 फीट गहरे कुंए में एक मज़दूर करीब दो हफ्ते से दबा हुआ है. प्रशासन उन्हें नहीं निकाल पा रहा है और अब उसने हाथ खड़े कर दिए हैं.
पुलिस ने तो मज़दूर को मृत भी घोषित कर दिया है. लेकिन शव मिले बिना ही मज़दूर को पुलिस ने कैसे मृत घोषित कर दिया?
बीबीसी हिंदी के इस सवाल पर पाली ज़िले के पुलिस अधीक्षक राहुल कातके कहते हैं, "बॉडी रिकवर नहीं हुई है. लेकिन, इतने दिनों से आदमी कुंए में दबा हुआ है तो डेथ हो ही गई होगी न, ज़िंदा थोड़े ही होंगे." देखिए यह रिपोर्ट.
वीडियोः मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिंदी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)