'मैं अपने प्यार के लिए यह लड़ाई लड़ूंगी'
प्रकाशित
हॉन्ग कॉन्ग में हुए लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है, उनके परिवार वाले आज भी अपनों की रिहाई का इंतज़ार कर रहे हैं.
अगस्त महीने में हॉन्ग कॉन्ग के 12 लोगों को चीन ने समुद्र में गिरफ़्तार कर लिया था.
ये लोग समुद्र के रास्ते ताइवान भागना चाहते थे.
इन लोगों पर लोकतंत्र के समर्थन में आंदोलन करने के आरोप हैं.
इन लोगों के परिवारों ने इन्हें रिहा करने की मांग की है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)