You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत-चीन तनाव पर पीएम मोदी सीधे चीन का नाम क्यों नहीं लेते?
भारतीय विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने छह अक्टूबर को टोक्यो में क्वाड देशों की मीटिंग में कई अच्छी बातें कहीं.
दूसरी तरफ़, अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो सीधे तौर पर चीन का नाम लेकर उस पर हमला बोलते रहे.
क्वाड में शामिल देश भारत, अमरीका, जापान और ऑस्ट्रेलिया, टोक्यो में चीन के असर को कम करने और उस पर निर्भरता कम करने के उपाय ढूँढने बैठे थे.
गलवान में भारत के ख़िलाफ़ चीनी आक्रामकता को पूरा देश गंभीरता से ले रहा है.
इसके बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि जयशंकर ने चीन की खुलकर निंदा नहीं की.
आखिर भारत सरकार चीन का सीधे नाम लेने से क्यों बचती है?
स्टोरीः ज़ुबैर अहमद
आवाज़ः प्रज्ञा सिंह
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)