राजस्थान: मंदिर के पुजारी को ज़िंदा जलाने की वजह क्या है?

वीडियो कैप्शन, राजस्थान: मंदिर के पुजारी को ज़िंदा जलाने की वजह क्या है?
प्रकाशित

राजस्थान के करौली ज़िले के एक गांव में मंदिर के पुजारी को ज़िंदा जला दिया गया. यह मामला ज़मीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

इलाज के दौरान पुजारी ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में गुरुवार रात दम तोड़ दिया.

पुलिस के मुताबिक, आखिरी बयान में पुजारी बाबूलाल वैष्णव ने पांच लोगों आरोप लगाया है.

पुजारी ने पुलिस को बताया कि मंदिर की 15 बीघा ज़मीन पर अभियुक्त क़ब्ज़ा करना चाहते थे. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है.

वीडियो: मोहर सिंह मीणा

एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)