अज़रबैजान और आर्मीनिया के बीच लड़ाई में भारत किधर होगा?

वीडियो कैप्शन, आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच लड़ाई में भारत किधर होगा?
प्रकाशित

विवादित नागोर्नो-काराबाख़ में कब्ज़े को लेकर लड़ रहे आर्मीनिया और अज़रबैजान अस्थायी तौर पर युद्धविराम के लिए राज़ी हो गए हैं. दोनों देशों के बीच इस युद्धविराम में रूस की भूमिका अहम बताई जा रही है.

आर्मीनिया में भारत के राजदूत रह चुके अचल मल्होत्रा का मानना है कि भारत को इस युद्ध में आर्मीनिया के पक्ष का समर्थन करना चाहिए. बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद से बातचीत में इस मुद्दे पर कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)