बिहार की राजनीति में गुप्तेश्वर पांडे जैसे 'रॉबिनहुड' कहाँ से आते हैं?
प्रकाशित
22 सितंबर को जब गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार पुलिस के डीजीपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली, तो एक म्यूज़िक वीडियो लॉन्च किया गया, जिसमें उन्हें बिहार का रॉबिनहुड बताया गया.
इस वीडियो में गुप्तेश्वर पांडे 'रॉबिनहुड बिहार के' गीत के गायक, लेखक और संगीतकार दीपक ठाकुर के साथ दिख रहे हैं. ये गाना जल्द ही बिहार में वायरल हो गया. पांडे की पद छोड़ने की गुज़ारिश को सरकार ने उसी दिन स्वीकार कर लिया गया था और उनसे तीन महीने का नोटिस पीरियड पूरा करने के लिए भी नहीं कहा गया.
स्टोरी: चिंकी सिन्हा, पटना से, बीबीसी हिंदी के लिए
आवाज़: मानसी दाश
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)