You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दुनिया में हर 10 में से एक शख़्स को कोरोना संक्रमण हो सकता है
विश्व स्वास्थ्य संगठन लीडर्स की एक विशेष बैठक में संगठन ने कहा है कि हो सकता है कि दुनिया में हर 10 में से एक शख़्स को कोरोना वायरस संक्रमण हुआ हो.
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक़ इस अनुमान का मतलब है कि "दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा ख़तरे में है."
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि संक्रमण का असल आंकड़ा 80 करोड़ के क़रीब हो सकता है. विशेषज्ञ लंबे वक़्त से कहते आ रहे हैं कि दर्ज किए जा रहे संक्रमण के मामलों की अपेक्षा असल संख्या कहीं अधिक हो सकती है.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाजडः प्रज्ञा सिंह
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)