अमरीकी राष्ट्रपति चुनावः डिबेट में आया अनचाहा मेहमान
प्रकाशित
अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनज़र माइक पेंस और कमला हैरिस के बीच डिबेट हो रही थी.
इस दौरान एक छोटी सी मक्खी लगातार माइक पेंस के आसपास मंडराती रही.
वह मक्खी कैमरों की नज़रों से भी दूर ना रह सकी.
वह घूम फिरकर बार-बार माइक पेंस के सिर पर आकर बैठ जाती.
इस डिबेट के बाद मक्खी पर खूब चर्चा हो रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)