कोरोना वायरस को और ख़तरनाक बनाएगाठंड और पराली का धुआं?

प्रकाशित

उत्तर भारत के कई राज्यों में हर साल पराली का जलना, सर्दी का आना एक साथ होता है.

ये दोनों मिलकर राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की एक मोटी चादर बिछा देती है.

इस बार कुछ नया है तो वो है कोरोना वायरस.

सर्दियां आने वाली हैं, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में पराली का जलना शुरू हो चुका है.

ऐसे में ये सवाल उठने लगा है कि क्या सर्दी और प्रदूषण में कोरोना वायरस के फैलने की रफ़्तार बढ़ सकती है?

वीडियो: पीयूष नागपाल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)