डोनाल्ड ट्रंप अस्पताल से लौटे, मास्क हटाकर बाल्कनी में पहुँचे

प्रकाशित

कोरोना से संक्रमित अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप बड़े नाटकीय ढंग से व्हाइट हाउस पहुंच चुके हैं.

ट्रंप का इलाज वॉल्टर रीड अस्पताल में चल रहा था. वो अस्पताल से बाहर मास्क पहनकर बिना कोई सहारा लिए अपने हेलिकॉप्टर में बैठकर व्हाइट हाउस के लिए रवाना हो गए.

कुछ ही देर में वो व्हाइट हाउस पहुंचे और बाल्कनी में पहुँचकर अपना मास्क हटाया और फ़ोटो के लिए पोज़ किया. देखिए ये रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)