सऊदी अरब और तुर्की की एक-दूसरे से अब सीधी टक्कर
मुस्लिम जगत की दो ताक़तें सऊदी अरब और तुर्की एक-दूसरे से अब सीधी टक्कर लेते हुए दिख रही हैं. अब तक सिर्फ़ क़यास लगाए जाते थे कि दोनों देशों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं और दोनों मध्य पूर्व में अपना एकछत्र राज चाहते हैं. लेकिन अब दोनों देशों की ओर से आ रहे बयान उनके कूटनीतिक संबंधों को नई दिशा में ले जा सकते हैं.
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के एक बयान के बाद सऊदी अरब के चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रमुख ने तुर्की का हर तरह से बहिष्कार करने की अपील की है.
दरअसल इस ट्वीट को हाल में तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन के बयान के जवाब के रूप में देखा जा रहा है. हाल ही में तुर्की की जनरल असेंबली में राष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा था कि खाड़ी के कुछ देश तुर्की को निशाना बना रहे हैं और उन नीतियों का पालन कर रहे हैं, जिससे अस्थिरता आ सकती है.
स्टोरी और आवाज़ः मोहम्मद शाहिद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)