चीन का दुनिया भर में प्रभाव रोक पाना अब वाकई मुश्किल है?
चीन के कलाकार और फ़िल्म निर्माता अई वेईवेई का कहना है कि चीन का वैश्विक प्रभाव इतना बढ़ चुका है कि अब इसे रोका नहीं जा सकता है.
वेईवेई ने कहा, "पश्चिमी देशों को वास्तव में दशकों पहले चीन के बारे में चिंतित होना चाहिए था. अब तो बहुत देर हो चुकी है, क्योंकि चीन को लेकर पश्चिम की निर्भरता बहुत बढ़ गई और इसे कम करने से चीन को काफी तक़लीफ़ होगी और यही वजह है कि चीन की नाराज़गी भी बढ़ी है."
वेईवेई चीन की सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं. वो कहते हैं "यह एक पुलिस स्टेट है." चीन के सबसे मशहूर कलाकारों में से एक वेईवेई का नाम बीजिंग ओलंपिक के 'बर्ड्स नेस्ट' स्टेडियम की डिज़ाइनिंग करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुआ था.
स्टोरीः जॉन सिम्पसन
आवाज़ः गुरप्रीत सैनी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)