सांड ने बुज़ुर्ग महिला और एक लड़के पर किया हमला
प्रकाशित
एक बुज़ुर्ग महिला पर अचानक से एक सांड ने ज़ोरदार हमला कर दिया. यह घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ इलाके की है.
सांड के हमले से बुज़ुर्ग महिला नीचे गिर गई, तभी उन्हें बचाने एक लड़का आया. सांड ने इस लड़के पर भी उतने ही ज़बरदस्त तरीके से हमला किया.
लड़के ने बुज़ुर्ग महिला को उठाने की कोशिश की लेकिन सांड यहां भी नहीं रुका और इस बार दोनों को एक साथ नीचे गिरा दिया.
इस बीच कुछ लोग डंडे लेकर आए, सांड उनकी तरफ भी हमला करने लगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)