You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बाबरी केस में आए फ़ैसले पर ओवैसी ने क्या कहा?
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फ़ैसला आने के बाद एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो इस इतिहास का एक काला दिन है और अपराधियों को क्लीनचिट दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा, ''ये आखिरी फैसला नहीं है, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आखिरी होता है. कोर्ट के फैसले से असहमत होना, अदालत की अवमानना नहीं है. आप ही की चार्जशीट में लिखा है, उमा भारती ने कहा 'एक धक्का और दो', कल्याण सिंह ने कहा 'निर्माण पर रोक है, तोड़ने पर नहीं'. यह इतिहास का काला दिन है, आज अपराधियों को क्लीन चिट दिया जा रहा है.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)