राजस्थान के डूंगरपुर में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, आगजनी और तोड़फोड़

वीडियो कैप्शन, राजस्थान के डूंगरपुर में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, आगजनी और तोड़फोड़
प्रकाशित

अहमदाबाद-उदयपुर नेशनल हाइवे 60 घंटे से ज़्यादा समय से बंद हैं.

राजस्थान में डूंगरपुर ज़िले के आदिवासी शिक्षक अभ्यर्थी 17 दिन तक एकांत में कांकरी डूंगरी (पहाड़) पर प्रदर्शन करते रहे.

लेकिन अभ्यर्थियों पर गैरजमानती धाराओं में मुक़दमे दर्ज होने की सूचना पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए.

पहाड़ से उतर कर 18वें दिन (24 सितंबर) को उन्होंने नेशनल हाइवे का रुख किया. इस दौरान शिशोद में आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ भी हुई.

50 से ज़्यादा वाहन, होटल, पेट्रोल पंप समेत कई जगह आगजनी और पथराव किया गया.

वीडियो: मोहर सिंह मीणा और फूल शंकर डामोर, बीबीसी हिंदी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)