You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने माफ़ी माँगी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी के मारे जाने को लेकर माफ़ी माँगी है.
ये बताया गया है कि किम ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से कहा है कि ये घटना नहीं होनी चाहिए थी.
दक्षिण कोरिया ने कहा है कि 47 वर्षीय एक व्यक्ति कथित तौर पर उत्तर कोरिया से भागने की कोशिश कर रहा था, जब उत्तर कोरिया के सैनिकों ने उसे पानी में गिरा पाया.
दक्षिण कोरिया के मुताबिक़ इसके बाद उसे गोली मार दी गई और लाश को जला दिया गया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)