You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स का निधन
प्रकाशित
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ डीन जोन्स का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. वो 59 साल के थे. डीन जोन्स का निधन मुंबई में हुआ. आईपीएल के दौरान जोन्स मुंबई में रहकर कमेंट्री कर रहे थे.
डीन जोन्स का नाम ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ों में शुमार होता है. उन्होंने अपने शानदार करियर में कुल 52 टेस्ट और 164 वन डे मैच खेले थे.
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)