You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
हार्दिक पांड्या के आउट होने पर इतनी चर्चा क्यों हुई?
हार्दिक पांड्या 'हिट विकेट' क्या हुए, सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड्स में आ गए.
कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ मुंबई इंडियन्स की दमदार जीत, 'हिटमैन' रोहित शर्मा की मैच विनिंग कप्तानी पारी और गेंदबाज़ों के ग़ज़ब प्रदर्शन से ज़्यादा फैन्स की दिलचस्पी हार्दिक पांड्या के आउट होने के अटपटे अंदाज़ में दिखी.
विकेट में बल्ला मारकर गिल्लियां उड़ाने की 'ग़लती' से हार्दिक पांड्या चर्चा का केंद्र बन गए. सोशल मीडिया यूज़र्स चटखारे लेने लगे.
धड़ाधड़ मीम्स पोस्ट होने लगे. हार्दिक पांड्या के आउट होने के अंदाज़ से हैरानी एक्सपर्ट्स को भी हुई.
विकेट केकेआर के गेंदबाज़ आंद्रे रसेल के खाते में दर्ज हुआ लेकिन अपने पैवेलियन लौटने की वजह ख़ुद हार्दिक पांड्या बने.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)