You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
क्या आपका सैनिटाइज़र भी नकली या मिलावटी है?
कंज़्यूमर गाइडेंस सोसाइटी ऑफ इंडिया ने घोषणा की है कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में इस्तेमाल हो रहे सैनिटाइज़र घटिया क्वालिटी के हैं.
सोसाइटी ने पाया कि बाज़ार में कुछ सिर्फ मुनाफ़ा कमाने लिए आए हैं और उनके उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी नहीं है.
सैनिटाइज़र हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं. सैनिटाइज़र को हम कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ढाल के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. जब हम काम पर जाते हैं या यात्रा कर रहे होते हैं, तब हम सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करते हैं.
कोरोना वायरस ज़्यादा फैल रहा है, तो इसके साथ-साथ हर दिन सैनिटाइज़र की मांग भी बढ़ती जा रही है. कुछ कंपनियों ने इन स्थितियों का फायदा उठाना शुरू कर दिया है.
सैनिटाइज़र के नाम पर कई गड़बड़ उत्पाद मार्केट में बेचे जा रहे हैं. बाज़ार में कई तरह के सैनिटाइज़र मिल रहे हैं, जिनमें कुछ दावा करते हैं कि "वो 99.9 प्रतिशत तक वायरस मार सकते हैं", कुछ कहते हैं कि "उनका सैनिटाइज़र खुशबू वाला है", वहीं कई का कहना है कि "उनका सैनिटाइज़र अल्कोहल बेस्ड है".
कोरोना वायरस से बचने के लिए हम सभी अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइज़र इस्तेमाल कर रहे हैं.
लेकिन क्या आप सही सैनिटाइज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं? क्या सैनिटाइज़र का कोई साइड-इफेक्ट भी होता है? क्या सैनिटाइज़र आपकी त्वचा को सूट करते हैं? ये सारे सवाल महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि बाज़ार में कई घटिया और मिलावटी सैनिटाइज़र मिल रहे हैं.
स्टोरी: मयंक भागवत
आवाज़: नवीन नेगी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)