You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीनी सेना के वीडियो में हॉलीवुड फ़िल्म की क्लिप इस्तेमाल करने पर सवाल
चीन की सेना के एक प्रॉपेगैंडा वीडियो में हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर का वीडियो क्लिप इस्तेमाल किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार इस वीडियो में 'ट्रांसफॉर्मर्स' और 'द रॉक' फ़िल्म के क्लिप इस्तेमाल किए गए हैं.
चीनी सेना के वीडियो में परमाणु हथियारों से लैस एच-6 बॉम्बर्स को पैसिफिक आईलैंड गुआम के अमरीकी सैन्य ठिकाने पर नक़ली हमला करते दिखाया गया है. चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म सीनो वीबो पर इसे 50 लाख के क़रीब देखा गया है. लेकिन कई यूज़र्स ने इस वीडियो का मज़ाक उड़ाया है.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः मोहम्मद शाहिद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)