राज्यसभा में हंगामा करने के आरोप में 8 सांसद निलंबित

प्रकाशित

आठ राज्यसभा सांसदों को उनकी अनुशासनहीनता के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया. राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को उनके ख़िलाफ़ प्रस्ताव पास किया.

रविवार को कृषि बिल पेश होने के दौरान सदन में काफी हंगामा हुआ था. विपक्षी सांसद इस बिल का विरोध करते हुए सदन के वेल तक आ गए थे. हालांकि बाद में ध्वनिमत से कृषि बिल को पास कर दिया गया.

सोमवार को उपसभापति हरिवंश के ख़िलाफ़ विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया, जिसे वेंकैया नायडू ने ख़ारिज कर दिया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)