You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारतीय सेना में मुस्लिम रेजिमेंट होने के दावे का सच क्या है?
सैनिकों की संख्या बल की दृष्टि से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थल सेना भारत की है. आज इसमें 12 लाख से अधिक सक्रिय और तक़रीबन 10 लाख रिज़र्व सैनिक हैं.
भारतीय सेना में आर्म्स और सर्विसेज़ कॉर्प्स के अलावा सैकड़ों अलग-अलग रेजिमेंट्स हैं. इसकी चर्चा यहां पर इसलिए हो रही है क्योंकि एक रेजिमेंट की चर्चा सोशल मीडिया पर ज़ोर-शोर से हो रही है.
फ़ेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लगातार यह संदेश वायरल हो रहा है कि भारतीय सेना की मुस्लिम रेजिमेंट ने 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान से युद्ध लड़ने से मना कर दिया था. जानिए क्या है इस दावे का सच.
फ़ैक्ट चेक और आवाज़ः मोहम्मद शाहिद
वीडियो एडिटः देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)