You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गलवान में चीनी सैनिकों की मौत की बात ग्लोबल टाइम्स ने मानी
चीन में स्वतंत्र मीडिया नहीं है. जो भी अख़बार या टीवी हैं सब पर वहां की कम्युनिस्ट सरकार का नियंत्रण है.
जो कुछ भी छपता है उसे चीन की कम्युनिस्ट सरकार के एजेंडे या प्रॉपेगैंडा के तौर पर देखा जाता है.
भारत और चीन में जारी तनाव को लेकर इन अख़बारों में लगातार भारत के ख़िलाफ़ धमकियां और चीन की बेशुमार ताक़त के बारे में छपता है.
कहा जाता है कि ये अख़बार चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र हैं. ग्लोबल टाइम्स उन्हीं अख़बारों में से एक है.
15 जून को गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसमें 20 भारतीय सैनिकों की मौत हुई थी.
चीन के सैनिक कितनी संख्या में हताहत हुए इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं आ पाई है.
ग्लोबल टाइम्स जैसे अख़बार भी चीनी सैनिकों की मौत से इनकार करते रहे हैं. अब पहली बार इसी अख़बार के संपादक ने चीनी पक्ष के नुक़सान की बात मानी है.
इस अख़बार के संपादक हू शिजिन ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा, ''जितना मैं जानता हूँ उसके हिसाब से गलवान घाटी में 15 जून को भारत के 20 सैनिकों की मौत की तुलना में चीनी सैनिक बहुत कम हताहत हुए थे. किसी भी चीनी सैनिक को भारतीय सैनिकों ने पकड़ा नहीं था जबकि पीएलए (चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी) के जवानों ने कई भारतीय सैनिकों को पकड़ा था.''
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: नवीन नेगी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)