You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दुनिया जहान: अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव आख़िर कैसे होगा?
अमरीका में कोरोना महामारी की वजह से ज़्यादातर लोगों ने पोस्टल वोटिंग का विकल्प चुना, जिसे सिस्टम संभाल नहीं पाया. लेकिन ये सिर्फ़ देरी की बात नहीं थी.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पोस्टल वोटिंग में धोखाधड़ी की आशंका है, इसलिए ये विकल्प सुरक्षित नहीं है. डेमोक्रेट्स को लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप पोस्टल सर्विस की ठीक से फ़ंडिंग नहीं करके लोगों को पोस्टल वोटिंग से रोकने की कोशिश कर रहे हैं.
इस मुद्दे पर अमरीकी राजनीति में काफ़ी बहस हुई है. तो इस हफ़्ते दुनिया जहान में हम ये सवाल पूछ रहे हैं कि अमरीका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव आख़िर कैसे होगा?
प्रस्तुति और प्रोड्यूसर: संदीप सोनी
एडिटिंग: काशिफ़ सिद्दीक़ी
ऑडियो मिक्सिंग: तिलक भाटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)