भारत चीन तनाव पर अब चीन की तरफ से क्या जवाब आया?
प्रकाशित
चीन ने भारत से आग्रह किया है कि वो तत्काल अपनी ग़लत हरकतों को सुधारे और जल्द से जल्द चीनी सेना से उलझना बंद करे.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने साथ ही कहा कि हाल ही में भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुए संघर्ष के लिए भारत ज़िम्मेदार है.
चीन की सत्ताधारी पार्टी के अख़बार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार विदेश मंत्रालय की दैनिक ब्रीफ़िंग में प्रवक्ता ने ये बातें कहीं.
चीन के इस बयान से एक दिन पहले भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में भारत-चीन तनाव पर बयान देते हुए चीन पर सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाया था.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः भरत शर्मा
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)