भारतीय सेना किस तरह की तैयारियों में जुटी है?
प्रकाशित
भारत-चीन के बीच सरहद पर तनाव बढ़ा हुआ है और दोनों पक्ष अपनी सेनाओं के तैयार होने का दावा कर रहा है.
इस इलाक़े में जल्द ही सर्दियां आने वाली हैं. और बर्फ़बारी के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं.
लद्दाख के लेह में भारतीय सेना अपनी तैयारियों में जुटी है. बोफ़ोर्स तोप समेत सभी हथियारों और उपकरणों की सर्विसिंग की जा रही है.
साथ ही भारतीय वायु सेना लद्दाख की फ़ॉरवर्ड पोस्ट तक ज़रूरी सामान पहुँचाने में लगी है.
बीते कुछ महीनों में IAF ने बड़ी संख्या में सैनिकों को भी वहां तक पहुंचाया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)