यूएई के बाद इसराइल और बहरीन के बीच भी ऐतिहासिक समझौता

वीडियो कैप्शन, यूएई के बाद इसराइल और बहरीन के बीच भी ऐतिहासिक समझौता
प्रकाशित

इसराइल और खाड़ी देश बहरीन अपने संबंधों को पूरी तरह से सामान्य बनाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते करने पर सहमत हुए हैं. इस बात की घोषणा अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की.

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया, "30 दिनों के अंदर इसराइल के साथ शांति समझौता करने वाला दूसरा अरब देश." दशकों से ज़्यादातर अरब देश ये कहते हुए इसराइल का बहिष्कार करते रहे हैं कि वो फ़लीस्तीनी विवाद के निपटारे के बाद ही इसराइल से संबंध स्थापित करेंगे.

लेकिन पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई भी इसराइल के साथ अपने रिश्ते सामान्य करने पर सहमत हुआ था. तभी से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि बहरीन भी ऐसा ही कर सकता है.

इसराइल-फ़लस्तीनी संघर्ष को हल करने के मक़सद से जनवरी में अपनी मध्य पूर्व शांति योजना पेश करने वाले राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों समझौते कराने में मदद की. इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि वो "उत्साहित" हैं कि शुक्रवार को एक अन्य अरब देश के साथ "एक और शांति समझौता" हुआ है.

स्टोरी: टीम बीबीसी

आवाज़: नवीन नेगी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)