संसद सत्र के पहले दिन 17 सांसदों को कोरोना

वीडियो कैप्शन, संसद सत्र के पहले दिन 17 सांसदों को कोरोना
प्रकाशित

सांसद मीनाक्षी लेखी और अनंत कुमार हेगड़े समेत 17 सांसद कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं. इस संबंध में ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है.

मॉनसून सत्र के दौरान संसद भवन में कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

बताया गया है कि बिना कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाये, कोई भी सांसद, कर्मचारी या पत्रकार इस सत्र के दौरान संसद में दाखिल नहीं हो सकता.

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति बिना कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखाये संसद में प्रवेश ना पा सके.

इसीलिए रविवार को अधिकांश सांसदों के कोविड सैंपल लिये गये थे ताकि जब सोमवार को सत्र की शुरुआत हो, तो उनके पास अपनी कोविड की रिपोर्ट हो.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)