चीन अरुणाचल प्रदेश से पीछे क्यों हट गया था?

वीडियो कैप्शन, चीन अरुणाचल प्रदेश से पीछे क्यों हट गया था?
प्रकाशित

बात साल 1962 की है जब चीन और भारत के बीच युद्ध छिड़ गया था.

तब चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश के आधे से भी ज़्यादा हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया था.

फिर चीन ने एकतरफ़ा युद्ध विराम घोषित कर दिया और उसकी सेना मैकमोहन रेखा के पीछे लौट गई.

सामरिक मामलों के जानकार भी इसी उधेड़ बुन में हैं कि जब चीन, अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता रहता है तो आख़िर 1962 की लड़ाई के दौरान वो क्यों पीछे हट गया?

स्टोरीः सलमान रावी

आवाज़ः भूमिका राय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)