You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान: गैंगरेप का वो मामला जिससे हिल गया पूरा देश
पाकिस्तान में देर रात अपने बच्चों के साथ रास्ते में फँसी एक महिला के साथ कुछ लुटेरों ने सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया है. बलात्कार की शिकार महिला के रिश्तेदार की ओर से दर्ज करवाई गई एफ़आईआर के अनुसार महिला अपने बच्चों के साथ ख़ुद कार चलाकर लाहौर से गुजरांवाला जा रही थी.
लाहौर-सियालकोट हाईवे पर एक टोल प्लाज़ा पार करते ही गाड़ी या तो पेट्रोल ख़त्म होने या किसी और वजह से रुक गई. इसके बाद उन्होंने अपने एक संबंधी को फ़ोन किया जिन्होंने उनसे पुलिस हेल्पलाइन पर फ़ोन करने के लिए कहा और वो ख़ुद भी मदद के लिए निकल पड़े. वो वहाँ इंतज़ार कर रही थीं तभी दो लुटेरे आए जिन्होंने कार का शीशा तोड़ा और फिर पिस्तौल दिखाकर उन्हें उनके बच्चों के साथ पास के एक खेत में ले गए जहाँ महिला के साथ गैंग-रेप किया गया.
लुटेरों ने उनके पैसे, गहने और अन्य सामान भी छीन लिए. लेकिन इस घटना के बाद जिस तरह की प्रतिक्रिया आई वो हैरान करने वाली हैं. कई सारे लोगों ने इस घटना पर गुस्सा जताया और महिलाओं ने भी विरोध-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लेकिन वहीं कई लोगों ने इस घटना में भी महिला की गलती निकालने की बेवकूफी की. ये कुछ और नहीं बल्कि महिलाओं को लेकर हमारे समाज की सोच को दिखाता है. पाकिस्तान के कराची शहर से वुसअतुल्लाह ख़ान की ख़ास टिप्पणी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)