You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अटल टनल: 10 हज़ार फ़ुट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी सुरंग
रोहतांग को लेह की सीमा से जोड़ने वाली ‘अटल टनल’ बनकर तैयार है. 10 हज़ार फ़ुट की ऊंचाई पर 8.8 किलोमीटर लंबी यह दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है.
अटल टनल को बनने में करीब 10 साल का समय लगा. इसके ज़रिए मनाली से लेह की दूरी करीब 46 किलोमीटर कम हो जाएगी.
मनाली के पास सोलांग घाटी से लाहौल के सिसू के बीच की दूरी अब दस मिनट में तय होगी. अटल टनल से चीनी सीमा पर मौजूद भारतीय सेना को भी काफी फायदा पहुंचेगा. अब बर्फबारी के बीच भी सेना आसानी से बार्डर तक आवाजाही कर सकेगी.
साल 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वापजेयी ने इस सुरंग निर्माण की घोषणा की थी. इस सुरंग के भीतर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इस सुरंग से हिमाचल के लाहौल वासियों को कई सुविधाएं मिल सकेंगी
वीडियो क्रेडिटः देवराज
रिपोर्टरः पंकज शर्मा, कैमरा: राजेश कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)