You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत और चीन के बीच हॉटलाइन कैसे काम करती है?
भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है. दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प भी हो चुकी है.
सीमा के तनाव के मद्देनज़र भले ही कुछ स्तरों की बातचीत कभी-कभी बंद हो जाती हो लेकिन एक स्तर की बातचीत है जो हमेशा चलती रहती है और वो है 'हॉटलाइन' पर.
अक्सर तनाव की स्थिति में 'हॉटलाइन पर दोनों देशों की बीच बात हुई' ऐसी हेडलाइन अख़बारों में पढ़ने को मिलती है.
पर इसका मतलब ये नहीं कि शांतिपूर्ण माहौल में हॉटलाइन बंद हो जाते हैं. जानिए क्या होती है यह हॉटलाइन सेवा.
स्टोरीः सरोज सिंह
आवाज़ः भूमिका राय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)