समंदर का सबसे जांबाज़ पंछी अब समुद्री डाकुओं और चोरों को पकड़वाएगा
वो अद्भुत है, अविश्वसनीय है, अकल्पनीय है. वो खुले आसमान में हवा के साथ क़दमताल करता है. वो बिना थके, ज़मीन पर उतरे बिना एक महीने में 10 हज़ार किलोमीटर तक परवाज़ कर सकता है. और अपनी पूरी ज़िंदगी में 85 लाख किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है. उसके तीन मीटर लंबे पंख उसे ग़जब की ताक़त देते हैं.
वो एक ही उड़ान में समुद्र का चक्कर लगा सकता है. वो है, एल्बाट्रॉस यानी एक विशेष प्रकार का समुद्री पक्षी जिसे बहुत जल्द एक नया काम मिलने वाला है. एल्बाट्रॉस अब समुद्र से मछली चुराने वालों और समुद्री डाकुओं की ख़बर लेगा और उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाने में प्रशासन की मदद करेगा.
स्टोरी: सैमेन्था पैट्रिक, बीबीसी फ्यूचर
आवाज़: विशाल शुक्ला
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)