You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
तीन साल के बच्चे की तस्वीर जिसने हिला दी थी दुनिया
प्रकाशित
पांच साल पहले यूरोप में प्रवासी संकट की सबसे चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई थी.
तुर्की के समुद्र तट पर तीन साल के एक सीरियाई बच्चे का शव पाया गया था जिसका नाम ऐलेन कुर्दी था.
वो युद्धग्रस्त सीरिया से अपने परिवार के साथ भागकर बेहतर ज़िंदगी की तलाश में यूरोप जा रहा था जब उसकी नाव पलट गई और अपने भाई और माँ के साथ वो भी डूब गया.
हालांकि इस हादसे में उसके पिता अब्दुल्ला बच गए.
बीबीसी संवाददाता हनान रज़ाक की रिपोर्ट जिसकी कुछ तस्वीरें आपको विचलित कर सकती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)