ब्लैक होल: जब एक झटके में निकली आठ सूरज के बराबर ऊर्जा

प्रकाशित

सोचिए कि अगर आठ सूर्य की ऊर्जा एकसाथ अचानक निकले तो क्या होगा? यह दो ब्लैक होल्स के बीच अब तक के देखे गए सबसे बड़े मर्जर से निकलने वाली यह गुरुत्वाकर्षण "शॉकवेव" है.

पिछले साल मई में इस इवेंट के सिग्नल करीब सात अरब साल चलकर पृथ्वी तक पहुंचे और ये इतने मज़बूत थे कि इसने यूएस और इटली में लेज़र डिटेक्टरों में खलबली पैदा कर दी थी. शोधार्थियों का कहना है कि ब्लैक होल्स की आपसी टक्कर से एक इकाई पैदा हुई जिसका मास हमारे सूरज के मुकाबले 142 गुना ज्यादा था. यह चीज बेहद अहम है.

विज्ञान ने काफी वक्त से ब्लैक होल्स का पता लगा लिया था. इनमें से कुछ बेहद छोटे और कुछ बहुत बड़े थे. लेकिन, इस नई पड़ताल ने एक कथित इंटरमीडिएट साइज के ब्लैक होल्स का पता लगाया है जिनकी रेंज 100 से 1,000 सन (या सोलर) मास के बराबर है.

स्टोरी: जोनाथन एमोस

आवाज़: विशाल शुक्ला

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)