बॉबी देओल ने 'आश्रम' के अपने किरदार पर क्या कहा?

वीडियो कैप्शन, बॉबी देओल ने 'आश्रम' के अपने किरदार पर क्या कहा?
प्रकाशित

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल हाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई अपनी वेब सिरीज़ और फ़िल्म के लिए चर्चाओं में आए हैं. बॉबी देओल की ताज़ा रिलीज़ वेब सिरीज़ है आश्रम.

इसमें उन्होंने एक आध्यात्मिक बाबा का किरदार निभाया है. इससे पहले उनकी फिल्म क्लास ऑफ़ 83 भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है.

इन दोनों ही में बॉबी देओल की एक्टिंग की खासी तारीफ हो रही है. आश्रम वेब सिरीज़ में बॉबी के साथ दर्शन कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई. बॉबी देओल और दर्शन कुमार के साथ बात की मधु पाल ने.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)