कोरोना रिलीफ़ फ़ंड में करोड़ों रुपए देने वाले गांव का हाल
प्रकाशित
हरियाणा के गुरुग्राम से सटे पलड़ा गांव ने कोरोना रिलीफ़ फ़ंड में 21 करोड़ रुपए दान किए हैं.
इस गांव की पंचायत ने जब इतनी बड़ी राशी दान करने की बात सामने रखी तो कई लोग हैरान रह गए. यह गांव भी इसके बाद चर्चाओं में आ गया.
इस गांव के कई लोग पंचायत के इस फ़ैसले से खुश हैं तो कई लोगों के यह फ़ैसला पसंद नहीं आया.
कुछ गांववालों का कहना है कि इतनी रकम का इस्तेमाल गांव के विकास में किया जा सकता है.
वीडियोः पीयूष नागपाल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)