You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
खिलौनों के खेल में चीन को कैसे हराएगा भारत?
एक तरफ़ भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है.
पूर्वी लद्दाख सीमा के पास पैंगोंग त्सो झील के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच 29-30 अगस्त को दोबारा झड़प की रिपोर्टें हैं.
भारत सरकार ने इस पर बयान जारी कर कहा है कि चीनी सैनिकों ने उकसाने वाला क़दम उठाते हुए सरहद पर यथास्थिति बदलने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक दिया.
हालांकि चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि चीन की सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा का सख़्ती से पालन करती है.
दूसरी तरफ़ भारत सरकार हर महीने आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में नए-नए फ़ैसले लेकर चीन पर निर्भरता कम करने की बात कर रही है.
भारत सरकार ने हाल ही में चीन के ऐप्स पर पाबंदी लगाने का फ़ैसला किया और उसके ठीक बाद व्यापार नियमों में बदलाव किए ताकि सरकारी सौदों में विदेशी कंपनियाँ कम से कम भाग ले सके.
बावजूद इसके चीन के साथ व्यापार पर इन सभी फ़ैसलों का बहुत ज़्यादा असर होता नहीं दिख रहा.
चीनी ऐप्स और सरकारी ठेकों से चीनी कंपनियों को निकाल बाहर करने की तमाम तैयारियों के बाद अब भारत की नज़रें टिकी है चीन के खिलौना बाज़ार पर.
स्टोरीः सरोज सिंह
आवाज़ः प्रज्ञा सिंह
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)