You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अमरीका: नस्लभेदी हिंसा पर कैसे हो रही है सियासत
प्रकाशित
अमरीका में एक बार फिर लोग सड़कों पर हैं.
हाल ही में ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट में विरोध प्रदर्शनो और हिंसक झड़पों का सिलसिला लंबे वक़्त तक चला था.
अब विस्कॉन्सिन में जैकब ब्लेक नाम के एक अफ़्रीकी-अमरीकी को पुलिस की गोली लगने के बाद फिर से विरोध की आग भड़क गई है.
इन सबके बीच राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप थोड़ी देर बाद केनाशा नाम के उस शहर में जाने वाले हैं, पर वो ब्लेक के परिवार से नहीं मिलेंगे.
चुनावी साल में अमरीका में ये मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)