कोरोना के बीच मेट्रो चलाना बड़ी चुनौती होगी
प्रकाशित
अनलॉक 4 की गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं. इसके तहत दिल्ली मेट्रो को चरणबद्ध तरीक़े से चलाया जाएगा. लेकिन डॉक्टर आशंका जता रहे हैं कि इसके चलने से कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि मेट्रो चलने पर सरकार बचाव के उपाय करेगी. सभी मुसाफ़िरों को थर्मल स्क्रीनिंग से गुज़रना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा. दिल्ली के लोगों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)