नीलकंठ भानु प्रकाश को मानव कैलकुलेटर क्यों कहा जाता है?
प्रकाशित
नीलकंठ भानु प्रकाश गणित में उतने ही तेज़ हैं जितने रनिंग में यूसेन बोल्ट. महज़ 20 साल की उम्र में उन्होंने मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत को पहला गोल्ड दिलाया है.
वो कहते हैं कि गणित "दिमाग का एक बड़ा खेल" है और वो "गणित के फोबिया को पूरी तरह मिटाना" चाहते हैं.
हैदराबाद के नीलकंठ भानु "हर वक़्त अंकों के बारे में सोचते रहते हैं" और अब वो दुनिया के सबसे तेज़ ह्यूमन कैलकुलेटर हैं. देखिए उनके साथ यह ख़ास मुलाक़ात.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)