You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
'रसोड़े में कौन था' बनाने वाले यशराज मुखाते कौन हैं?
कई लोग बहुत दिनों तक मेहनत करते हैं और कुछ ख़ास हाथ नहीं लगता. लेकिन कभी-कभी ऐसा इत्तेफ़ाक होता है कि अचानक कुछ ऐसा बन जाता है, जो सपनों को नई हवा दे देता है.
यशराज मुखाते के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. वो बीते कई दिनों से म्यूज़िक और बीट पर काम कर रहे थे लेकिन कुछ भी ख़ास कमाल नहीं हो रहा था.
लेकिन रसोड़े में कौन था... इस एक डायलॉग ने उनकी ज़िंदगी बदल दी है.
एक पुराने टीवी धारावाहिक का ये डायलॉग लेकर उन्होंने म्यूजिक और बीट पर काम किया और सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया.
इस मीम ने उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी है. यशराज से बातचीत की बीबीसी संवाददाता की समृद्धा भांबुरे ने.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)